हाथरस,जन सामना। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश के जिलों के प्रभारियों की बीती रात्रि को घोषणा की गई है और इस घोषणा में जनपद हाथरस का प्रभारी राजा वर्मा को घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा बीती रात्रि को प्रदेश के जिला प्रभारियों की घोषणा करते हुए जनपद हाथरस का जिला प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं गाजियाबाद निवासी राजा वर्मा को मनोनीत किया गया है। जबकि जनपद के गांव लुटसान निवासी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज को जनपद शाहजहांपुर जिला एवं महानगर का प्रभारी घोषित किया गया है। इनके अलावा अन्य जनपदों के भी प्रभारियों की घोषणा की गई है।
Jansaamna