Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई पुण्यतिथि

फिरोजाबाद,जन सामना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने गांधी पार्क स्थित गांधी जी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को भारत में दुनियां की सबसे बड़ी आतंकवादी घटना को नाथूराम गोडसे द्वारा अंजाम दिया गया। जिसने सारी दुनियां को झगझोर के रख दिया। जबकि आज भी पूरी दुनिया बापू के बताए हुऐ रास्ते को ही सही और सच्चाई का रास्ता बताती है। हम सभी उनके बताए हुऐ रास्ते पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में मनोज भटेले, दुष्यन्त धनगर, रामशंकर राजौरिया, योगेंद्र यादव, गजेन्द्र यादव, रोहित यादव, रामकुमार रावत और विपिन चौहान आदि लोग मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा दुर्गेश नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रंद्वा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान शहरीन खान, शहबाज, शाहरुख, सोनू खान, अमन द्विवेदी, फहीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, वकार खालिद, फैजान, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।