Monday, September 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा के जिला कोषाध्यक्ष को किया सम्मानित

सपा के जिला कोषाध्यक्ष को किया सम्मानित

कानपुर,जन सामना। समाजवादी पार्टी व ह्यूमन काइन्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त निशुल्क स्वास्थ एवं रक्तदान शिविर का आयोजन उस्मानपुर कालोनी स्थित किया गया। स्वास्थ शिविर में सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों में कार्य करती है। और उसके सभी कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का यह उद्देश्य है कि जरुरतमंदों का इलाज हो सके। रक्तदान शिविर से दूसरे के जीवन को बचाया जा सके। क्योंकि जब बीमार व्यक्ति को ब्लड की जरूरत होती है। उस समय ब्लड की जरुरत को पैसों से दूर नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित गोपाल अग्रवाल, शानू, डॉ जीशान अंसारी, डॉ मोहम्मद शकील, मोहम्मद गुलफाम आदि लोग मौजूद रहे।