Monday, September 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिवपाल संदेश यात्रा का जगह.जगह हुआ भव्य स्वागत

शिवपाल संदेश यात्रा का जगह.जगह हुआ भव्य स्वागत

कानपुर,जन सामना। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवाहन पर गांव गांव पाऊ पाऊ डगर डगर शिवपाल संदेश यात्रा के माध्यम से सीढ़ी बाजार, ईटारा सीढ़ी, सकतपुर गाँव में जनसंपर्क किया गया। पदाधिकारियों का जगह.जगह फूल मालाओं से ग्रामीणों व व्यापारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर जगह.जगह किसान व्यापारी पूर्व सैनिको ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पदाधिकारियों ने लोगो को पार्टी का फॉर्मेट, बुकलेट व बेरोजगारी का आवेदन फार्म एंव नव वर्ष का कलेंडर वितरित किए ।राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया गया। सभी आवेदकों का रजिस्ट्रेशन प्रदेश कार्यालय लखनऊ में होगा। सरकार बनने पर रोजगार या उचित बेरोजगारी भत्ता, जिससे लोगों का परिवार चल सके। बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें 2022 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव, राम प्रकाश मिश्रा, प्रमोद यादव, आकाश प्रजापति, राम बहादुर पासवान, श्रवण कुरील, वंश प्रजापति, शिव कुमार प्रजापति, महेश अवस्थी, शोभित प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, संतोष प्रजापित महेंद्र प्रजापति, डॉ विजय पासवान, जितेंद्र पदाधिकारी मौजूद रहे।