Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बनवारीपुर प्रकरण में दो जेल भेजे

बनवारीपुर प्रकरण में दो जेल भेजे

हसायन/ हाथरस,जन सामना। कोतवाली पुलिस ने बनवारीपुर प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।  पुलिस अधीक्षक के निर्देषन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुए झगड़े में बनवारीपुर निवासी चंद्र प्रताप सिंह उर्फ लोचू पुत्र भवतेंद्र सिंह घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 4 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमें चारों ही लोग फरार चल रहे थे। दो आरोपियों गजेंद्र उर्फ झण्डू पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह, विजय कुमार उर्फ बैजू पुत्र जयसिंहपाल सिंह निवासीगण जगदेवपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिनके पास से निशानदेही पर झगड़े में प्रयुक्त ईट और डंडा बरामद किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।