Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्योग व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद,जन सामना। उद्योग व्यापार मंडल महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त से मिला और उनको बाजार में लगने वाले जाम की समस्या से अवगत कराया है। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त विजय कुमार से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि सेंटर टॉकीज से इमामबाड़ा चैराहा तक की दोनों साइड की पट्टियां लगभग दो माह पूर्व नगर निगम के ठेकेदार के द्वारा खुदाई कर डाल दी गई है।ं जिससे व्यापारियों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी कठिनाई व मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। रोड की चैड़ाई खुदाई होने से कम हो गई है। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होनें नगर आयुक्त से जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में परसराम लालवानी, अर्जित उपाध्याय, राजपाल यादव, अजय यादव, विवेक कौशल, दीपक गुप्ता, मुकेश कौशल, शालू उपाध्याय, मुकेश कौशल, दीपक लालवानी आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।