Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पार किए 38 हजार रुपये

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पार किए 38 हजार रुपये

सादाबाद/हाथरस, जन सामना। एटीएम कार्ड बदल कर बैंक खाते से रुपये निकालने की घटनाएं थम नहीं रहीं और आज एक महिला चै. चरण सिंह तिराहे पर स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद एक शातिर जालसाज ने उसके एटीएम कार्ड को चालाकी से बदल दिया और उसके खाते से तीन बार में 38 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई तो महिला के होश उड़ गए। महिला ने कोतवाली पर तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐदलपुर निवासी महिला अंजू पत्नी अनिल चौधरीअपने चार वर्षीय बच्चे को दवा दिलाने सादाबाद लाई थी। दवाई खरीदने के लिए दोपहर करीब 1 बजे एटीएम से दो हजार रुपये निकालने पहुंची थी। तभी वहां मिला युवक बोला कि तुम पर रुपये नहीं निकल रहे हैं तो मैं निकाल दूं। थोड़ी ही देर बाद यह युवक बोला कि उसे जल्दी है, यह कहते हुए यह युवक उसे उसका एटीएम कार्ड न देकर दूसरा एटीएम कार्ड दे गया। बाद में उसके मोबाइल पर 38 हजार रुपये खाते से कम होने का मैसेज पहुंचा तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। पीड़ित महिला कोतवाली में परिजनों के साथ पहुंची और कोतवाल को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले की तहरीर दे दी है