Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक सवार पति पत्नी को मैक्स ने रौदा, घायल

बाइक सवार पति पत्नी को मैक्स ने रौदा, घायल

हाथरस,जन सामना। आगरा मार्ग स्थित नगला भुस के पास आगरा की ओर से आ रहे बाइक सवार पति पत्नी को एक अज्ञात मैक्स चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। दोनों घायलों को बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेडू निवासी निजामुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन अपनी पत्नी शहनवाज को आगरा से बाइक से लेकर हाथरस आ रहा था कि नगला भुस के निकट एक अज्ञात टाटा मैक्स चालक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। दोनों को गंभीर चोटें आई बाइक क्षतिग्रस्त हो गई 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन आ गए। परिजनों दोनो को प्राइवेट अस्पताल में ले गए । पूछे जाने पर चंदपा पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी