Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल चोर को रंगे हाथ पकड़ा

साइकिल चोर को रंगे हाथ पकड़ा

हाथरस,जन सामना। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धन सिंह में बीती रात एक चोर मकान से साइकिल को चोरी कर भागने लगा जिसे भीड़ ने दबोच लिया। जमकर मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धन सिंह निवासी जितेंद्र कुमार अपने परिजनों के साथ घर के अंदर सो रहे थे इसी दौरान एक चोर मकान के अंदर घुस आया और मकान के अंदर खड़ी साइकिल को लेकर भागने लगा जिसको देख कर पड़ोसी ने शोर मचा दिया। शोर को सुनकर लोग जग गये। भागते चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। मारपीट करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।