Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर किए सीज

अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर किए सीज

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद,जन सामना। नगर में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। जिसकी शिकायत अधिकारियों से भी की जा रही है। बुधवार सुबह लोगों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने छापामार कर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ कर सीज कर दिया ।नगर क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन बेखौफ होकर माफियाओं के द्वारा कराया जा रहा हैं। आप देख सकते हैं कि पूरी रात मिट्टी से भरे ट्रैक्टर फर्राटा भरते रहते हैं। इन्ही ट्रेक्टरों से कयी वार घटनायें भी हुयी है। लेकिन खनन इंस्पेक्टर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बुधवार रात को भी बड़े पैमाने पर खनन हो रहा था। जिसकी शिकायत कुछ लोगों ने उप जिलाधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकिरियों से भी की। शिकायत पर उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने छापा मार कर अवैध खनन में संलिप्त तीन ट्रैक्टरों को मिट्टी से भरी ट्राली सहित पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो गये। उप जिलाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र में मिट्टी खनन नहीं करने दिया जायेगा। मिट्टी खनन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।