Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पाॅलीटैक्निक प्ले ग्राउंड का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

पाॅलीटैक्निक प्ले ग्राउंड का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस,जन सामना। पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा आज आगरा रोड स्थित पाॅलीटैक्निक प्ले ग्राउण्ड पर हो रहे जलभराव की समस्या का अस्थायी समाधान हेतु निरीक्षण किया गया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उपरोक्त स्थल पर पाइप लाईन डलवाकर अस्थाई जलनिकासी की व्यवस्था भी की जा रही है और शीघ्र ही जिला प्रशासन के सहयोग से बच्चों के खेलकूद हेतु स्टेडियम बनवाये जाने के लिए प्रयास किया जायेगा। पालिका अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया कि इस स्थान पर जो जलनिकासी की समस्या बनी हुयी थी, वह अब पाइप लाइन डलने से दूर हो जायेगी और बीमारी, गन्दगी फैलने का जो डर हर समय यहाॅ बना रहता था वो भी खत्म हो जायेगा।