Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विज्ञान प्रदर्शनी 6 को

विज्ञान प्रदर्शनी 6 को

फिरोजाबाद, जन सामना। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ठाकुर तारा सिंह इंटर कॉलेज, नौशहरा शिकोहाबाद में छह फरवरी को किया जाएगा।
जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि विद्यार्थियों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बनाए रखने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालयी स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सके।