Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऋण समाधान मेले का हुआ आयोजन

ऋण समाधान मेले का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद, जन सामना।  भारतीय स्टेट बैंक रामनगर शाखा द्वारा गढ़ी तिवारी पर ऋण समाधान मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों ने अपनी किस्त जमा करके लोन का नोडियूज लैटर प्राप्त किया। जिन ऋण धारकों के खाते 10 से 12 साल पुराने है। उन्होंने कुल लोन की रकम की 10 प्रतिशत जमा कराके अपना लोन खाता पूर्णतः बंद करा दिया। मेले में सैकड़ों किसानों ने फिर समाधान योजना का लाभ लिया। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक आगरा सर्किल जीएम और एजीएम सहित ब्रांच मैनेजर रामनगर प्रमोद कुमार मौजूद रहे।