फिरोजाबाद, जन सामना। यूथ कांग्रेस की एक बैठक नारखी ब्लॉक में आयोजित हुई। बैठक में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी ने लोगो से कहा कि सरकार अपने किसी भी कानून को लागू करने के बाद प्रचार कर रही हैं और जनता को धोखे में रख कर उस कानूनों को जनता के लिए अच्छा बता रही है। जनता आज इस सरकार के विरोध में सडको पर है। आज देश का किसान इस निर्दयी सरकार के तीनों कानूनों के विरोध में 70 दिनों से आंदोलन कर रहा है और सरकार अपने देश के अन्नदाताओं को बेसहारा छोड़ कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। बैठक में अजीत यादव, कमलेश रावत, इमरान खान, बबलू बर्मा, कल्लू अंसारी, हरेन्द्र यादव, इबनेहसन अंसारी, अंशुल यादव, मोहम्मद आरिफ, दलबीर यादव, शैलेन्द्र, सोनू आदि मौजूद रहे।
Jansaamna