Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल डीजल की वृद्धि को लेकर सपाइयों ने चार पहिया वाहन को घोड़े से खींच कर प्रदर्शन

पेट्रोल डीजल की वृद्धि को लेकर सपाइयों ने चार पहिया वाहन को घोड़े से खींच कर प्रदर्शन

कानपुर,जन सामना। निरंतर डीजल पेट्रोल की वृद्धि को लेकर समाजवादी युवा सिख मोर्चा के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह मानू के नेतृत्व में संगीता टॉकीज चौराहे पर चार पहिया वाहन को घोड़े से खींच कर अनोखा प्रदर्शन किया! कवलजीत सिंह मानू ने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार डीजल पेट्रोल के मूल्यों में वृद्धि कर रही हैं। जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है, बढ़ती जा रही कीमतों में व्यापार चौपट कर दिया, भाड़ा और महंगा हो गया है। टेंपो, बस, मोटरसाइकिल, कार चलाना दूबर हो गया है। डीजल पेट्रोल की कीमतों पर सरकार जनता पर बोझ डाल रही है अभी कुछ दिन पहले एलपीजी गैस के मूल्य में वृद्धि से जनता उबर नहीं पाई थी। अब डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने मार दिया है। रोज कमाने खाने वालों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है, समाजवादी पार्टी युवा सिख मोर्चा के माग करती है, जल्द से जल्द बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए! सपा युवा सिख मोर्चा अध्यक्ष कवलजीत सिंह मानूं,गौरव नारंग, उपेश कुमार, लक्ष्मण दास, प्रमोद सिंह, चरणजीत सिंह, मोहम्मद यूनुस, अखलाक अहमद, विशाल आदि लोग उपस्थित हुए!