Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी से क्षुब्ध पति ने खाया जहर

पत्नी से क्षुब्ध पति ने खाया जहर

हाथरस,जन सामना। पति से रुठ कर मायके आई पत्नी को मनाने आए पति की बात पत्नी नहीं मानी तो पति ने विषाक्त खा लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में उसे बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी विपिन पुत्र राजकुमार निवासी नगला श्याम थाना गोंडा अलीगढ़ के साथ हुई थी दोनों के बीच चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो उस दौरान मारपीट हुई। पत्नी रूठ कर अपने मायके गांव आ गई। उसके बाद पति भी गांव आया और अपनी रूठी पत्नी को मनाने लगा। मगर पत्नी टस से मस नहीं हुई। पत्नी ने पति पर हजारों आरोप लगाए। पत्नी के रूठने से क्षुब्ध होकर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए, अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीण अचेत अवस्था में पति को बागला जिला अस्पताल लेकर आए। डाक्टरों ने उपचार दिया और भर्ती कर लिया। सूचना पुलिस को दी गई जो मामले की छानबीन कर रही है। पत्नी ने बताया कि मेरा पति शराब का सेवन करता है जो आयेदिन मेरे साथ मारपीट कर शक करता है।