Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद

फिरोजाबाद,जन सामना। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिबासन वीवी के आवाहन पर किसानों पर अत्याचार, युवाओ पर रोजगार की मार, पैट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नौ फरवरी को संसद घेराव को लेकर यूथ कांग्रेस का आंदोलन होना था। नौ फरवरी को आंदोलन में भाग लेने जाते समय यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी और जिला महासचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रात्रि को ही चौकी इंचार्ज ने घर पर नजरबंद कर दिया।