Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महंगाई के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन, बोले भाजपा आई, महंगाई लाई

महंगाई के खिलाफ सपा का विरोध प्रदर्शन, बोले भाजपा आई, महंगाई लाई

कानपुर, जन सामना। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर इस विशाल धरने के माध्यम से देश व प्रदशे में बढ़ रही, बेतहाशा महंगाई के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन किया! सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है। जब.जब देश में भाजपा सरकार सत्ता में आयी है। तब तब देश व प्रदेश की जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा है। इस समय जनता की रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल 86 रूपये प्रति ली० डीजल 78 ली0 गैस सिलेन्डर 758 रूपये प्रति सिलेन्डर, कडूवा तेल 160 रूपये प्रति किलो रिफाइन्ड 140 रूपये प्रति लि0, उर्द की दाल 160 किलो, मूंग की दाल 120 रूपये किलो, चना की दाल. 100 रूपये किलो, दाल 120 रूपये, आटा 26 रूपये बिक रहा है। इस बढ़ती बेतहाशा महंगाई में देश व प्रदेश की जनता को अपने परिवार लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया। मध्यम वर्गीय परिवार व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली जनता इस महंगाई में बहुत परेशान हैं। महंगी शिक्षा के कारण गरीब जनता के बच्चे शिक्षा से दूर होते जा रहे हैं। वही शिक्षा का राजनीतिककरण होने से दबे कुचले, शोषित पीड़ित, मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। पेट्रोल- के दाम बढ़ने से माल भाड़े की ढुलाई में लगातार वृद्धि के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि होती जा रही है बिजली महंगी होने से छोटे.छोटे कुटीर उद्योग बन्दी की कगार पर पहुंच गये हैं जी0एस0टी0 ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। मध्यम वर्गीय व गरीब जनता को अपने परिवार के भरण पोषण करने में बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बढ़ती महंगाई में व्यापार व रोजगार न होने के कारण पढ़े लिखे नौजवान अपनी डिग्रियां लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं। आज देश व प्रदेश का किसान नौजवान मजदूर मध्यमवर्गीय गरीब जनता बढ़ती महंगाई से बहुत परेशान हैं लेकिन केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई में रोक लगाने में असफल साबित हो गई है। भाजपा सरकार में निजीकरण एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान, पूर्व अध्यक्ष फजल महमूद, महासचिव अभिषेक गुप्ता, सैफ चिश्तिया, रमेश यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अरशद दद्दा, मोहम्मद निजाम कुरेशी, महिला नगर अध्यक्ष नूरी शौकत, फौजी उस्मानी, शाहनूर, शाहीन फातिमा, पूर्व महिला अध्यक्ष दीपा यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमालुद्दीन जुनैदी, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहे!