हाथरस जन सामना। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने हाथरस जिले के छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर और हाथरस में संगठन को मजबूत करने की पहल की है। मूल रूप से गिजरौली के रहने वाले आदित्य शर्मा को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई का प्रदेश महासचिव बनाया है। मीडिया से वार्ता के दौरान प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने बताया की पार्टी द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ निभाऊंगा और 2022 के लिए पार्टी के हाथों को मजबूत करूंगा। मैंने 2011 में कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। 2011 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया था, उसके बाद मैंने संगठन में तन, मन, धन से काम किया। आज मुझे लगातार तीसरी बार प्रदेश की कमेटी में जाने का मौका मिला है। इससे पहले मैं कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर था। पार्टी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी है। उसके लिए मैं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ।
Jansaamna