हाथरस जन सामना। राजरानी विला मथुरा रोड कैंम्प कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आशा वर्मा व जिला मुख्य महासचिव प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकदल सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरीअजित सिंह का 82 वाॅ जन्म दिन केक काटकर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने केक काटने के बाद एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही चैधरी अजित सिंह की दीर्घायु की ईश्वर से कामना की गई। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आशा वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं एवं सर्व समाज का हित सुरक्षित है। जिला मुख्य महासचिव सूरज पाल सिंह नेताजी ने कहा कि बहुत जल्द चलो गांव की ओर, मेरा गांव मेरा संगठन तथा महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपद के गाँव-गाँव में चौपाल लगाकर महिलाओं को भारी तादाद में राष्ट्रीय लोकदल में समलित कराकर पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व जिलाध्यक्ष राम नारायन वर्मा, वियोग चौधरी, के. सी. महाशय आदि उपस्थित थे।