Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग

पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग

फिरोजाबाद, जन सामना। जमीअत उल हिंद के जिला महासचिव कारी नईम सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष मौलाना अमीन अख्तर, मौलाना फारूक एवं करबला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा हिकमत उल्ला खान कबूतर मंडी हाजीपुरा पहुंचे। जहाॅ उन्होंने पीड़ित दुकानदारों से जानकारी हासिल की। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से उनका सब कुछ जलकर खाक हो गया है। वहीं मौके पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह, इंस्पेक्टर रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह पहुंच गए। सीओ सिटी हरि मोहन सिंह ने दुकानदारों से हर संभव सरकारी मदद दिलवाने की मदद का भरोसा दिया। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि आग लगने से दुकनदारों का पूरा सामान जल चुका है। दुकानदार पूरी तरह से बेरोजगार हो गए है। उन्होंने प्रशासन से गरीबों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस दौरान हाफिज मौलाना इमाम मुफ्ती, मुफ्ती फारूक, हाफिज सुफियान, हाफिज जाहिद, मौलाना कासिम, हाफिज साउद आदि मौजूद रहे।