Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मृतको के परिजनों को अर्थिक सहायता देने की मांग

मृतको के परिजनों को अर्थिक सहायता देने की मांग

फिरोजाबाद, जन सामना। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने गुरूवार को ककरऊ कोठी चैराहे पर हुये ऑटो दुर्घटना में मृत लोगो को मुख्यमुत्री राहत कोष से दस-दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। ककरऊ चौराहे पर हुये ऑटो दुर्घटना में मृत हादी हसन पुत्र मुवीन अहमद एवं वसीम पुत्र सगीर निवासी अजमेरी गेट को पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहतकोष से दस-दस लाख रूपये मुआबजे की माॅंग की है। उन्होने कहा कि मृतकों के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। पीस पार्टी ने प्रदेश सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता करने की मांग की है।