Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांशीराम कॉलोनी में रखा होली का डांडा

कांशीराम कॉलोनी में रखा होली का डांडा

हाथरस, जन सामना। शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में आज बसंत पंचमी के अवसर पर होली का डांडा की विधिवत स्थापना की गई। इस मौके पर लोगों द्वारा पूजा अर्चना भी की गई। कांशीराम कॉलोनी में कांशीराम कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आज बसंत पंचमी के अवसर पर 12 वां होली स्थापना दिवस होली का डांडा विधिवत पूजा अर्चना के साथ रखा गया और इस मौके पर महिलाओं द्वारा भजन भी गाए गए। होली का डांडा रखने के मौके पर हरस्वरूप माहौर, अजय कुमार स्वर्णकार, रूप किशोर वर्मा, सुभाष चंद्र वार्ष्णेय, योगेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह, कमल सिंह, फरियाद अली, जयप्रकाश, विष्णु त्रिपाठी, रेनू वर्मा, बसंती देवी, कमला देवी, अंगूरी देवी, नारायणी देवी, शालू देवी आदि मौजूद थे।