हाथरस, जन सामना। मुरसान क्षेत्र के गांव कथरिया में बिजली का करंट लग जाने से 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया।
पंचम सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी गांव कथरिया गांव में ही एक मकान में मजदूरी कर रहा था कि न जाने कैसे बिजली की चपेट में आ गया। वह चीखते हुए जमीन पर गिरा और अचेत हो गया। कुछ लोगों ने बिजली की सप्लाई को बंद किया और बुरी तरह से झुलसे किसान को एम्बुलेंस से बागला अस्पताल लेकर आये। यहाँ डाक्टरो ने प्रथमिक उपचार देने के बाद हालत विगड़ने पर अलीगढ़ ले जाने की सलाह दी मगर परिजन पेसो का अभाव बताते हुए यही इलाज देने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि घायल अपने ही पड़ोस में मजदूरी का कार्य कर रहा था।
Jansaamna