हाथरस, जन सामना। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी जंग के तहत भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई| कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में कैंप लगाकर पुलिस कर्मियों के किये जा रहे टीकाकरण का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना। कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है । इसके अंतर्गत प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को टीकाकरण किया गया, कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के दूसरे चरण मे आज डाक्टर्स द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पांच कैंप लगाकर फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पहुंचकर कैम्प लगाकर किए जा रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीकाकरण के बारे में डॉक्टरों से वार्ता कर जानकारी की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा टीकाकरण करा रहे पुलिसकर्मियों से उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी की तथा टीकाकरण के पहले एवं बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा वहां उपस्थित डॉक्टर्स की टीम को उनके द्वारा कोरोना संक्रमण के विरुद्ध किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद किया गया।
Jansaamna