Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण

पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण

हाथरस, जन सामना। नगर पालिका परिषद के जलेसर रोड स्थित सीवेज पम्पिंग स्टेशन जो कि वर्षों पूर्व नगर की सीवर निकासी का साधान था तथा पूरे नगर का सीवर इस पम्पिंग स्टेशन के द्वारा नगर पालिका परिषद के सीवेज फाॅर्म पर खपत की जाती थी, यह पम्पिंग स्टेशन विगत कई वर्षों से बंद पडा है, इसका मुख्य कारण नगर में सीवर लाईनों का समाप्त हो जाना है। पुरानी व्यवस्था को पुनः चालू करने व नगर वासियों को सीवर व जलनिकासी से निजात दिलाने के उद्देश्य से आज पालिका अध्यक्ष पं.आशीष शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानन्द द्वारा नगर पालिका परिषद की विशेषज्ञों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद पालिका अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि प्रयास होगा कि इस पुरानी व्यवस्था को सुदृढ़ व मजबूती के साथ बहाल किया जाये|  नगर वासियों को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलायी जाये। निरीक्षण के समय सहायक अभियन्ता सिविल डम्बर सिंह, सहायक अभियन्ता जल सोमप्रकाश, अवर अभियन्ता एम.एस. शर्मा आदि उपस्थित थे।