हाथरस, जन सामना। नगर पालिका परिषद के वार्ड नं. 7 में रमनपुर जोगिया रोड़ के निवासियों ने मुख्य मार्ग पर हो रहे जलभराव व गन्दगी को लेकर आज पालिका प्रशासन का पुतला फूंका। वार्ड नं. 7 रमनपुर का जोगिया रोड़ मुख्य मार्ग है। यह मार्ग दर्जनों गांवों का जनसम्पर्क मार्ग भी है। साथ ही बाईपास को जोड़ने का भी कार्य करता है। इस मार्ग पर सैकड़ो वर्ष पुराना भव्य बाबा बाबुल नाथ मंदिर है। शिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। पूरे जनपद से शिव रात्रि वाले दिन हजारों की संख्या में भक्त जल अभिषेक करने कबाड़ लेकर आते हैं। ऐसे में भक्तों को गन्दे पानी मे होकर गुजरना पड़ेगा। सभासद निशान्त उपाध्याय ने बताया कि इस जलभराव की समस्या को लेकर कई पत्र नगर पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका ईओ को दिए गए हैं। 16 फरवरी को तहसील में लगे समाधान दिवस में भी इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुका हूं। जिससे जल्द जल भराव की समस्या दूर हो सके।
Jansaamna