Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीस पार्टी की बैठक

पीस पार्टी की बैठक

फिरोजाबाद, जन सामना। पीस पार्टी की एक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नदीम कुरैशी के निवास पर आयोजित हुई। जिसमें पार्टी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।  जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी, फिरोजाबाद-97 विधानसभा के प्रत्याशी अवधेश सिंह जादौन की उपस्थिति में पार्टी का विस्तार करते हुये मो. हसीन को विधान सभा सचिव, मों फैजान को सदस्य, रहीश अख्तर को उपाध्यक्ष, हाफिज अनसार को उपाध्यक्ष, मों दिलशाद को सचिव, कल्लू भाई को सदस्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान साहिल मंसूरी, गिर्राज सिंह तोमर, सज्जन सिंह, भारती, मोहीसन मिया, डा. वीरभान सिंह, किशन पहलवान आदि मौजूद रहे।