Monday, September 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन

पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन

फिरोजाबाद, जन सामना। पेट्रोल-डीजल, गैस मूल्यों में लागातार हो रही वृद्वि के विरोध में कांग्रेस कमेटी के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। साथ ही केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रक्ता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में कोटला चुंगी चौराहे पर पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्यों में लागातार हो रही मूल्य वृद्वि के विराध में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान अजय कुमार शर्मा ने कहा की केद्र सरकार जनता की रसोई से गैस हटाकर पुनः लकडी के चूल्हों की ओर धकेलने का कार्य कर रही है। गैस सिलेंडरों के दामों मे लगातार वृद्वि एवं उस पर मिलने वाली सब्सिडी को समाप्त कर गरीबो को और गरीबी की धकेलने का काम कर रही है। पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिये गरीब जनता के जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होने सरकार से गैस सब्सिडी को पूर्व की तरह करने एवं पेट्रोल, डीजल के मूल्यों को कम करने की मांग की है। इस दौरान अनिल जाटव, अंकुल शर्मा, राजीव मिश्रा, सुरेन्द्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।