Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद, जन सामना। उत्तर क्षेत्र के गाॅधी नगर में एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।  उत्तर क्षेत्र गाॅधी नगर निवासी राजेन्द्र सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नेहा शर्मा ने विगत रात्रि में अपने को कमरे में अकेला देख अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है, परिजन घटना की स्पष्ट जानकारी नही दे सके है।