Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गृह कलह में अधेड़ ने खाया जहर

गृह कलह में अधेड़ ने खाया जहर

हाथरस, जन सामना। परिवार में कलह के चलते एक अधेड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर आये। कोतवाली सदर क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र रामचरित्र से उसके घर में किसी बात को लेकर 2 दिन से गृह क्लेश चल रहा था जिससे क्षुब्ध होकर उसने बीती रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।