Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर लापता

मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर लापता

हाथरस, जन सामना। मां द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने की मना करने पर एक 14 वर्षीय किशोर मां की डांट से क्षुब्ध होकर पिछले 3 दिन से घर से लापता हो जाने से परिजनों में भारी खलबली मच गई है। पीड़ित माता-पिता द्वारा मोनू पुत्र लालाराम निवासी श्रीनगर नई बस्ती ने थाना हाथरस गेट पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका 14 वर्षीय पुत्र विष्णु 23 फरवरी की रात्रि को मोबाइल पर गेम खेल रहा था। जिसको लेकर उसकी मां द्वारा उसे डांट दिया गया और डांट से क्षुब्ध होकर 24 फरवरी की सुबह 8 बजे से वह गुस्सा होकर घर से 180 रूपये लेकर कहीं चला गया है। जिसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ितों ने पुलिस से उनके पुत्र को तलाशने की मांग की है।