Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से महिला की मौत

संदिग्ध अवस्था में फांसी लगने से महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना। थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की संदिग्धावस्था में फांसी लगने से मौत हो गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।  उत्तर क्षेत्र के तिलग नगर निवासी शिखा गुप्ता (32) पुत्र दीपक गुप्ता की गुरूवार की सुवह संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते हीप परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। सूचना मृतका के मायका पक्ष को दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।