Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

कानपुर देहात, जन सामना। जनपद के अकबरपुर कोतवाली में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन। इस मौके पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने वहां पहुंच उपस्थित जनों की जन समस्याएं सुनी, तथा थाना समाधान दिवस में अब तक कितनी शिकायतें दर्ज की गई, उनका किस तरीके से निस्तारण हुआ इसकी भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्माए अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय सहित लेखपाल हलका इंचार्ज व बीट प्रभारी भी आदि मौजूद रहे।