Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अचेत होने पर दो लोग अस्पताल में कराया भर्ती

अचेत होने पर दो लोग अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबाद, जन सामना। अलग-अलग स्थानों पर दो लोग अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रसूलपुर क्षेत्र के एलानी नगर निवासी 38 वर्षीय अनीता देवी पत्नी रामसेवन ने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत पत्नी को पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाॅ चिकित्सक ने उपचार के बाद महिला को खतरे से बाहर बताया है। वहीं दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र करबला निवासी 45 वर्षीय अनोखेलाल पुुत्र रामदयाल ने भी रात्रि में अधिक शराब का सेवन कर लिया। जिसको भी अचेत हालत में परिजनों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ उसका उपचार किया गया।