Sunday, July 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेवेन्यू बार की सदस्यता16 तक

रेवेन्यू बार की सदस्यता16 तक

हाथरस। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर जहां चुनाव प्रक्रिया घोषित कर दी गई है। वहीं चुनाव से पूर्व बार के सदस्यता के चल रहे अभियान का आज समापन को बढ़ा दिया गया है और अभियान के दौरान 57 अधिवक्ताओं द्वारा सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्यता ग्रहण की गई है। उक्त संबंध में चुनाव अधिकारी सुदर्शन शर्मा एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया है कि चुनाव में अधिवक्ताओं के लिए पंजीकरण नंबर व सीओपी नंबर अनिवार्य है तथा सदस्यता 16 मार्च तक अधिवक्ता ले सकते हैं और 17 मार्च को अंतिम सूची जारी होगा।