Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्घटना में दो घायल,एक नाजुक

दुर्घटना में दो घायल,एक नाजुक

हाथरस। जनपद में आज सुबह दो स्थानों पर हुई वाहन दुर्घटनाओ मे अज्ञात वाहन चालक ने सलेमपुर गैस प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी को टक्कर मार दी। वहीं मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।  हाथरस गेट क्षेत्र की प्रकाश टेक्सटाइल निवासी योगेंद्र पाल सिंह पुत्र शेर सिंह रोजाना की भांति सलेमपुर के निकट गैस प्लांट में नौकरी के लिए आज प्रातः लगभग 6 बजे जा रहे थे कि आरटीओ अफिस के निकट पहुंचते ही उनको सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी और भाग गया। घायल को गंभीर अवस्था में 108 एंबुलेंस से बागला जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ रेफर कर दिया है। हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी मोहर सिंह पुत्र प्यारेलाल मंडी में पल्लेदारी करने के लिए जा रहा था कि मंडी की गेट के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। घायल को बागला जिला अस्पताल में लाया गया। जिसको प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजन प्राइवेट हस्पिटल में ले गए।