हाथरस। लहरा रोड स्थित माँ रामवती महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा के दौरान उच्च शिक्षण संस्थान में विभिन्न आयोजनों के क्रम में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक मण्डल में श्रीमती डाॅ. सुनीता उपाध्याय, अशोक कुमार शर्मा एवं गोपाल शर्मा रहे। निर्णायक मण्डल के निर्णय के अनुसार रंगोली प्रतियोगिता में सम्मलित प्रतिभागी प्रशांत सागर (बीए द्वितीय वर्ष), कु. निशा (बीए प्रथम वर्ष), करिश्मा (बीए प्रथम वर्ष), कु. सुहाना खान (बीए प्रथम वर्ष), प्रतीक्षा (बीए प्रथम वर्ष) में से प्रथम स्थान पर प्रशांत सागर (बीए द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान पर कु. करिश्मा (बीए प्रथम वर्ष) एवं तृतीय स्थान पर कु. निशा (बीए प्रथम वर्ष) विजेता रहीं।
इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागी हिमांशु (बीए प्रथम वर्ष), कु. प्रिया पौरूष (बीए तृतीय वर्ष), कु. गुंजन (बीए द्वितीय वर्ष), कु हिमांशी बघेल (बीए तृतीय वर्ष), संदीप (बीए द्वितीय वर्ष), शैलेश कुमारी (बीए द्वितीय वर्ष), कु. बीना (बीए द्वितीय वर्ष) एवं अश्वनी कुमार शर्मा (बीए द्वितीय वर्ष) ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थन पर हिमांशु, द्वितीय स्थान पर प्रिया पौरूष एवं तृतीय स्थान पर गुंजन रही। इस अवसर पर प्राचार्य हेमन्त सिसोदिया, राकेश कुमार, ध्रुव शर्मा, पवन गोस्वामी, आकाश कुमार, श्रीगोपाल आदि उपस्थित थें।
Jansaamna