Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात की दुर्घटना में मौत

अज्ञात की दुर्घटना में मौत

सादाबाद/हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के बीजलपुर रोड पर गऊशाला के सामने आज सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तथा सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के बीजलपुर रोड पर गऊशाला के सामने एक अज्ञात मंदबुद्धि व्यक्ति लगभग 35 वर्ष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।