Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओ ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरुक

छात्राओ ने रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरुक

शिकोहाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय विज्ञान रैली एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उरमुरा शिकोहाबाद में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. सहदेव सिंह चौहान, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम के नोडल प्रभारी प्रेम सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं देश के महान वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। वहीं विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पोस्टरों का निर्माण किया गया। विज्ञान रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर ग्राम उरमुरा में भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर सम्पन्न हुई। रैली में विद्यार्थी अपने हाथों में शक्ति पहचानों विज्ञान की, ज्ञान को विज्ञान से जोड़ो, अंधविश्वास हटाएंगे, नई चेतना लाएंगे आदि नारे लिखी हुई तख्तियों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन अतर सिंह ने किया। कार्यक्रम में राम शंकर, संतोष कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, रावली, सीमा देवी, पिंकी, निशा आदि मौजूद रहे।