Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना में डूबे युवक का मिला शव

यमुना में डूबे युवक का मिला शव

फिरोजाबाद।  मटसेना क्षेत्र निवासी एक युवक यमुना में डूब गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव नगला बैध निवासी अमित कुमार पुत्र भूरी सिंह दो दिन पूर्व वटेश्वर स्नान करने गया था। बताया जाता है कि तभी वह वहां अचानक डूब गया। परिजन पुलिस के सहयोग से उसकी जमुना में तलाश करते रहे। उसका शव जमुना में मिला है। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।