Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरकार के 4 वर्षों के विकास कार्यो की विकास पुस्तिका का विमोचन

सरकार के 4 वर्षों के विकास कार्यो की विकास पुस्तिका का विमोचन

कानपुर नगर। प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम विकास भवन प्रांगण में चल रहा है । जिसमें महापौर, विधायक घाटमपुर, विधायक बिल्हौर, विधायक गोविंद नगर, एमएलसी अरुण पाठक, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर उपस्थित है । कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न विभागों की लाभकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का फीता काट कर जनप्रतिनिधियों ने किया। ततपश्चात प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जनपद कानपुर नगर के 4 वर्षों के विकास कार्यो की विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।