Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

लाभार्थियों को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

सादाबाद, हाथरस। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऐतिहासिक सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी द्वारा कस्बा के आगरा रोड पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा आरबीएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार से योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर भाजपाइयों द्वारा प्रभारी मंत्री का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत भी किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भारतीय खाद्य निगम भारत सरकार के सदस्य डा. अविन शर्मा, सुनील गौतम, अनिल पाराशर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, जिला महामंत्री हरीशंकर राणा भूरा पहलवान, प्रीति चैधरी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।