Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाल वैज्ञानिकों ने बनाए नवाचारी मॉडल

बाल वैज्ञानिकों ने बनाए नवाचारी मॉडल

फिरोजाबाद। विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयी स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन  आर.आर.एम. इंटर कॉलेज बछगाँव में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश कुमार उपाध्याय अश्वनी जैन ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 70 मॉडलों एवं पोस्टरों का निर्माण किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान उमंग शर्मा, प्रशांत कुमार, द्वितीय स्थान विशाल शर्मा एवं तृतीय स्थान नीरज कुमार ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रदर्शनी में प्रथम स्थान सिमरन खान, द्वितीय स्थान सिमरन एवं तृतीय स्थान रजनी एवं रचना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिव सिंह कुशवाह ने किया। इस दौरान संजीव श्रीवास्तव, सत्य प्रताप श्रौति, अनिल कुमार, अमरेश यादव, पारसनाथ, वीरेश्वर सिंह, मानवेन्द्र उपाध्याय, राजवीर सिंह यादव, राम महेश, भँवर पाल, अशोक शर्मा, आदि मौजूद रहे।