Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शातिर तमंचा सहित दबोचा

शातिर तमंचा सहित दबोचा

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग अभियान में थाना चंदपा पुलिस द्वारा एक शातिर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम मुसम्मी राजेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी नवीपुर कलां दारूकूटा मोहल्ला, थाना कोतवाली सदर बताया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, है.कां. धर्मवीर सिंह, सिपाही चित्र कुमार शामिल थे।