Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशलपाल सिंह को आयोग का सदस्य बनाये जाने पर स्वागत

कुशलपाल सिंह को आयोग का सदस्य बनाये जाने पर स्वागत

हाथरस। मॉनिटरिंग कंट्रोलिंग विजिलेंस दिशा आयोग भारत सरकार एवं विकास मंत्रालय ने कुशलपाल सिंह पौरूष को आयोग का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के कैंप कार्यालय पर भाजपा जिला सहसंयोजक अजय रावत, मंडल महामंत्री ठाकुर अनंत सोलंकी एवं विवेक रावत द्वारा दुपट्टा एवं फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहां कि कुशल पाल पौरूष भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। इनके आयोग में सदस्य बनने से पार्टी और मजबूत होगी। इसी क्रम में भाजपा नेता अजय रावत ने कहा कि कुशलपाल सिंह ने बूथ अध्यक्ष से लेकर सेक्टर मंडल, जिला एवं क्षेत्र प्रमुख, क्षेत्रीय मंत्री एवं प्रदेश तक जो दायित्व दिए गए उनको बखूबी से आज तक निभाते रहे और आगे भी अपना दायित्व पूर्ण जिम्मेदारी से निभाएंगे। ऐसी हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।