Monday, July 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

हाथरस। आजकल के युवा मोबाइल पर गाने सुनने के लिए अपने कानों में लीड लगाकर घूमते रहते हैं और कानों में लगाए जाने वाला यह यंत्र कभी-कभी घातक सिद्ध हो जाता है और आज ऐसी ही एक घटना शहर के तालाब चैराहा पर घटित हो गई और एक युवक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। बताया जाता है थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर स्थित सियाराम कॉलोनी निवासी करीब 20 वर्षीय युवक रोहित पुत्र वीरपाल बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था और आज दोपहर वह ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था। बताया जाता है उसके कानों में मोबाइल फोन की लीड लगी हुई थी और वह तालाब चौराहा के पास नगर पालिका कार्यालय के पीछे रेलवे लाइन किनारे पैदल पैदल घर जा रहा था|तभी पीछे से चंडीगढ़ भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद मौके पर एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई और घटना की सूचना पाकर तत्काल हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से जीआरपी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। वहीं घटना की खबर से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।