Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मिट्टी की ढाह में दबकर महिला की मौत

मिट्टी की ढाह में दबकर महिला की मौत

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन में मिट्टी की ढाह गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन निवासी रामसेवक की 50 वर्षीय पत्नी मोनिका देवी होली पर्व के चलते घर की सफाई-पुताई के लिए गांव के बाहर मिट्टी खोदने गयी थी। उसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाह भर-भरा कर नीचे गिर गयी। मिट्टी के मलबे के नीचे महिला के दबने की जानकारी होते ही गांव में हडकंप मच गया। गांव वालों ने महिला को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की जानकारी इलाका पुलिस को हुई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।