Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 20 लीटर कच्ची शराब व क्वार्टरों सहित 3 तस्कर दबोचे

20 लीटर कच्ची शराब व क्वार्टरों सहित 3 तस्कर दबोचे

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के तहत अलग.अलग स्थानों से 3 अवैध शराब तस्करों को दबोचा है। वहीं इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब के क्वार्टर व कच्ची शराब भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ हेम सिंह पुत्र शिवचरण लाल निवासी कल्याण कलोनी बीएच मिल रोड को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कोतवाली पुलिस द्वारा अलग.अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए रामवीर पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव गिजरौली को 33 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं अशोक उर्फ हिंडोली पुत्र गंगाराम निवासी अंबेडकर पार्क लाला का नगला को भी गिरफ्तार किया गया है और इसके कब्जे से भी 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राठी, उपनिरीक्षक राजेश यादव, जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह, सिपाही गौरव बाबू विकास यादव शामिल थे।