Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बार एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

बार एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

हाथरस| बार एसोसिएशन की ओर से आज कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी रमेश रंजन, अपर जिला अधिकारी जे0पी0 सिंह तथा मंच पर उपस्थित अन्य सभी को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होने जनपद वासियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए होली के त्यौहार को मनाने का आवाहन किया।